नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय मूंग उपार्जन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित कलेक्टर रहे उपस्थित
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन की समीक्षा की। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों पर सुबह 10 बजे से तुलाई शुरू करने, वेयरहाउसों में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था रखने और खरीदी पूरी होने पर किसानों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए।