कटनी ग्रामीण: रीठी बाईपास पर पुलिस की सख्त वाहन चेकिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई कार्रवाई
कटनी जिले के रीठी बाई पास पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रीठी पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया तथा एसडीओपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।