बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन निवासी कांग्रेस नेता की कोचिंग के नाम से आईडी बनाकर ठग मांग रहा पैसे, मुकदमा दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन के रहने वाले कांग्रेस नेता कुलभूषण त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक कोचिंग चलाते हैं। कोचिंग के नाम से ठग फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांग रहा है। जिसकी शिकायत कांग्रेस नेता ने कोतवाली पुलिस से की है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।