चित्तौड़गढ़: खरडेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर हुई कलश व ध्वज की स्थापना, पूर्व राज्य मंत्री रहे मौजूद
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चित्तौड़ शहर के प्रमुख शिवालय खरडेश्वर महादेव मंदिर में कलश एवं ध्वज स्थापना समारोह आयोजित किया गया श्री खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खरडेश्वर महादेव मंदिर में कलश एवं स्थापना की गई । इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री व नगर परिषद सभापति भी मौजूद रहे ।