तिलहर: निगोही थाना क्षेत्र के बिछोली गांव झोंपड़ी में आग लगने से झुलसे व्यक्ति की मौत, विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना
दरअसल घटना निगोही थाना क्षेत्र के बिछोली गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां 10 अप्रैल को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई थी। आग लगने से पूछे राम इसकी चपेट में आकर झुलस गए थे। जिसके बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा उनके आवास पर पहुंची। और परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।