टाटीझरिया पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के असिया निवासी बबलू रजक है।