पीलीबंगा: ट्यूबवेल से 80 फुट तांबे की तार चोरी, नामजद आरोपी के खिलाफ पीलीबंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज
4 LGW-B गांव में खेत स्थित ट्यूबवेल से करीब 80 फुट तांबे की तार काटकर चोरी करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आज शुक्रवार जारी जानकारी में बताया गया कि 4 LGW-B निवासी इकबाल सिंह ने रिपोर्ट दी कि आरोपी संदीप निवासी रमाना ने उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 80 फुट तांबे की तार काटकर चोरी कर ले गया।