भभुआ: गैंगस्टर एक्ट में फरार मुजरिम को गिरफ्तार करने यूपी की पुलिस भभुआ पहुंची
Bhabua, Kaimur | Aug 18, 2025 गैंगस्टर एक्ट में फरार मुजरिम को गिरफ्तार करने भभुआ यूपी की पुलिस पहुंची। सोमवार को 11 बजे भभुआ थाना पर पहुंचे सोनभद्र जिले के बीजपुर थाने के उपनिरीक्षक दुनिया सिंह और मुख्य आरक्षी विपिन यादव ने बताया कि भभुआ वार्ड संख्या 3 निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे शंकर सिंह उर्फ बबलू पर गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में शिकायत दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहुंची है।