बिजनौर: बिजनौर में बैराज रोड पर सपा सांसद रुचि वीरा और ट्रस्ट की जमीन का विवाद एसडीएम कोर्ट में पहुंचा
Bijnor, Bijnor | May 8, 2026 बिजनौर में बैराज रोड पर गुरुवार को ट्रस्ट की जमीन कब्ज़ाने को लेकर सपा सांसद रुचि वीरा पर लगे गंभीर आरोपों के बाद शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे एसडीएम सदर ने बताया कि दोनों पक्षों को जमीन से जुड़े दस्तावेज लेकर बुलाया गया है। दोनों की सुनवाई कर मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था।