समाहरणालय स्थित सभागार में जिले में *धान क्रय कार्य की शुरुआत* को लेकर शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *उपायुक्त अजय नाथ झा* ने की। इस बैठक में जिले के *सभी संबंधित पैक्स संचालक, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के प्रतिनिधि एवं मिलर उपस्थित* रहे। बैठक का उद्देश्य *आगामी धान क्रय सत्र को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाना* रहा।