बिजनौर: गांव बेगावाला में सगे भाई की हत्या करने वाला नदीम गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद
Bijnor, Bijnor | Jun 28, 2026 बिजनौर में कोतवाली शहर के गांव बेगावाला में बीते गुरुवार को नदीम द्वारा अपने सगे भाई की हत्या कर दी गई थी। रविवार शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने कातिल भाई नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नदीम के पास से एक 312 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने नदीम का चालान कर दिया है