कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अधिकारियों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सीएम चंपाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम चम्पाई सोरेन ने योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की जानकारी ली और कई अहम निर्देश दिए। सीएम चंपाई सोरेन ने किसानों को समय पर खाद और बीज के साथ अन्य कृषि सामग्रियां उपलब्ध करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।