बांधवगढ़: ग्राम दुब्बार निवासी पति-पत्नी ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया, हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती
ललिता यादव उम्र 35 वर्ष एवं राज किशोर यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम दुब्बार ने अज्ञात कारणों की वजह से अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर उनकी बिगड़ती हालत देख परिजनों ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया जहां उमरिया जिला चिकित्सालय में पति-पत्नी ललिता एवं राजकिशोर का उपचार जारी है।