बांधवगढ़: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर मतदाता सर्वे कार्य का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोढा के मतदान केन्द्र क्रमांक 21, 22 एवं 23 का औचक निरीक्षण किया । कुशवाहा मोहल्ला लोढा में फूलचंद्र काछी तथा छोटे लाल काछी के घर जाकर बीएलओ के घर संपर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की । फूलचंद्र काछी ने बताया कि उनके घर में 8 मतदाता है।