बांधवगढ़: उमरिया जिलादंडाधिकारी ने हजारीलाल यादव को जिले की चतुर्दिक सीमाओं से एक साल के लिए किया निष्कासित
उमरिया कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने हजारी लाल यादव नारायण यादव उम्र 40वर्ष निवासी ग्राम बेली थाना पाली को मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा के अंतर्गत जिला उमरिया सहित समीपी राजस्व जिलो की चतुर्दिक सीमाओ से एक साल की अवधि के लिए निष्कासित किया है। अनावेदक आदेश दिनांक से 24घंटे के भीतर जिलो की सीमा से बाहर जाकर अपने आचरण मे सुधार करेगा।