बांधवगढ़: राजगढ़ पत्रकार हत्याकांड को लेकर उमरिया जिले के पत्रकारों ने SP उमरिया को पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन
एसपी उमरिया को आज उमरिया जिले के पत्रकारों ने राजगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस महानिदेशक भोपाल के नाम ज्ञापन सौपा है।ज्ञापन में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही ऐसे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।