बांधवगढ़: उमरिया पुलिस ने 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए: एसपी उमरिया
एसी उमरिया निवेदिता नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उमरिया पुलिस द्वारा 05 स्थाई वांरट गिरफ्तार किया गया है. थाना कोतवाली, मानपुर एवं इंदवार तथा चौकी घुनघुटी पुलिस ने कुल 5 स्थाई वांरटी को गिरफ्तार कर उमरिया न्यायलय में पेश किया गया है.जहा से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.