बांधवगढ़: उमरिया में स्मार्टफोन चोरी कर आरोपी ने खाते से निकाले ₹5 लाख, हुआ गिरफ्तार
सिंगलटोला उमरिया निवासी शिवकुमार सिंह ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई की किसी व्यक्ति ने उसका स्मार्टफोन चोरी करने के बाद खाते से 04 लाख 82 हजार रूपये निकाल लिए हैं. अपराध क्रमांक 473/24 धारा 303(2), 318(4), 336(3) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। घनश्याम काछी उम्र 29 साल निवासी ग्राम चंदवार को गिरफ्तार कर 03 लाख 60 हजार रूपये त्वरित रिकवर किए गए है।।