श्योपुर: सेन छात्रावास के पास घर में अज्ञात चोरों ने टिल्लू पम्प चुराया, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 सेन छात्रावास के पास रहने वाले सब्जी विक्रेता महावीर बाथम के घर से अज्ञात चोरों ने बीते सोमवार 19 जनवरी की रात्रि करीब 02 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह 10 बजे केस दर्ज कर लिया है।