श्योपुर: श्रीमद्भागवत जीवन को सही दिशा देती है - मिश्र, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
श्योपुर। शहर के बायपास रोड़ पर पेट्रोल पम्प के सामने राधाकृष्ण कुटीर श्रीनाथपुरम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। सुबह 11 बजे श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुरू हुई जो शिवपुरी रोड़ से होते हुए विकास नगर से बायपास स्थित कथास्थल पर पहंुची