श्योपुर: कलेक्टर वर्मा ने कहा: 18 साल पूरे करने वालों के नाम जोड़ने के लिए कॉलेज में शिविर लगाएं, राष्ट्रीय मतदाता दिवस संपन्न
श्योपुर। रविवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, श्योपुर जिले में बीएलओ द्वारा एसआईआर अंतर्गत बेहतर तरीके से कार्य किया है, जिससे समय सीमा में प्रक्रिया अंतर्गत कार्य पूर्ण हुए है।