बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात में घर के बाहर सो रही किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी अपने घर के बाहर रविवार व सोमवार की मध्य रात को चारपाई में सो रही थी। तभी गांव का एक व्यक्ति आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की नींद खुली तो उसने शोर मचाया तब तक आरोपी भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।