लातेहार: 20 लाख के इनामी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद
लातेहार: लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू (43) को चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला, बांसडी टोला स्थित उसके घर के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। उस पर झारखंड सरकार द्वारा 15 लाख तथा एनआईए द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।