पुपरी: बछारपुर के पास पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को मारी टक्कर, बाइक और पिकअप गड्ढे में गिरे
बछारपुर के निकट गुरुवार को 2 बजे दिन में तेज गति से आ रहे पिकअप सरक किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक व पिकअप गड्ढे में जा गिरा। जानकारी के अनुसार शिक्षिका विधा कुमारी अपने पति के साथ बछारपुर के निकट बाइक लगाकर गन्ना का रस पीने लगी। इसीक्रम में पिकअप उसके बाइक में टक्कर मार दिया। शिक्षिका व पिकअप चालक बाल बाल बच गया है।