करछना: करछना में ओवरलोड वाहन के खिलाफ अभियान चलाकर अधिकारियों ने की कार्रवाई
एडीजी कानून व्यवस्था और डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के निर्देशन पर करछना में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर व्यापक पैमाने पर कार्यवाही की गई। रविवार आधी रात एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, एसडीएम तपन कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाकर 15 से अधिक ओवरलोडिंग ट्रैकों पर कार्यवाही किया। प्रशासन की इस कार्यवाही को देख खलबली मची रही।