कनवास: मवासा गांव में मंदिर के चबूतरे के पास लगे पेड़ और कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल ने पाया आग पर काबू, कोई हताहत नहीं
Kanwas, Kota | Apr 7, 2025 मवासा गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे मंदिर के चबूतरे के पास लगे पेड़ और कचरे के ढेर में आग लग गई। इस दौरान आग से उठता धुंआ देख ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरन्त मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुची दो दमकलों के कर्मचारियो ने करीब 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।