नजीबाबाद: गांव प्रेमपुर में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने उसे कोटावली नदी में सुरक्षित छोड़ा
वन दरोगा रघुवीर सिंह ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम गांव प्रेमपुर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वन विभाग की टीम द्वारा कोटावली नदी में उत्तराखंड की ओर सुरक्षित छोड़ दिया गया। 29 सितंबर को 4:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।