धमदाहा: धमदाहा में एसडीएम अनुपम ने किया औचक निरीक्षण, पैक्सों में अनियमितताएँ उजागर, किसानों की खरीद प्रभावित
धमदाहा :- बुधवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नीरपुर, बिशनपुर और किशनपुर बलुआ पैक्सों की व्यवस्था का विस्तार से जायज़ा लिया गया।