जमुई: 27 मई तक जमुई में कक्षा 5 तक की पढ़ाई रहेगी बंद, ऊपरी कक्षा दिन के 11:00 बजे तक ही होगी संचालित, DM ने दिया आदेश
Jamui, Jamui | May 24, 2026 भीषण गर्मी और हिट वेव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है। DM नवीन कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 27 मई तक रोक लगा दी है। साथ ही ऊपर के कक्ष की पढ़ाई दिन के 11:00 बजे तक होगी। उक्त जानकारी रविवार की सुबह 10:00बजे हुई है।