मसूदा: मसूदा थाना क्षेत्र के लालावास में एक रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, पुलिस थाने में मामला दर्ज
Masuda, Ajmer | Jul 21, 2026 मसूदा थाना क्षेत्र के लालावास गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।पीड़ितों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे मसूदा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।पीड़ित ने पुलिस के 4 घंटे देरी से पूछने का आरोप लगाया है।