शाजापुर: मक्सी के पास फोरलेन पर केले से भरा ट्रक पलटा, रोड पर बिखरे केले, ट्रक चालक हुआ घायल
फोरलेन पर मक्सी के पास केले से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ। जिसका अस्पताल में उपचार किया गया।शुक्रवार शाम को मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मक्सी के पास फोरलेन पर इंदाैर की ओर से ग्वालियर की ओर जा रहे एक ट्रक पलट गया। ट्रक में केले भरे हुए थे। हादसे के पास केले रोड पर बिखर गए।कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।