⚡ कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर — प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर भविष्य ⚡
दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खैरागढ़ में संचालित इलेक्ट्रीशियन – हाउस वायरिंग प्रशिक्षण बैच के अभ्यर्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से नवीन साइट पर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण हेतु ले जाया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक श्री यशवंत कुमार साहू द्वारा अभ्यर्थियों को हाउस वायरिंग से संबंधित कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई तथा अभ्यर्थियों से स्वयं प्रैक्टिकल करवाकर उनकी तकनीकी समझ एवं कार्यकुशलता को विकसित किया गया। 🔧⚡
प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के दौरान संस्था के निदेशक श्री विक्रम सिंह एवं फैकल्टी श्री ओम जी मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का अधिकतम लाभ लेने, अपने कौशल को निखारने तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खैरागढ़ का निरंतर प्रयास है कि प्रशिक्षण केवल कक्षा एवं पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि अभ्यर्थियों को समय-समय पर वास्तविक कार्यस्थल पर ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्य अनुभव भी प्रदान किया जाए।
ऐसे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण से अभ्यर्थियों में तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं कार्य करने की क्षमता विकसित होती है, जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।
✨ सीखें कौशल • बढ़ाएं आत्मविश्वास • अपनाएं स्वरोजगार • बनें आत्मनिर्भर ✨
#RSETI #KHAIRAGARH #Youth #SBI #PracticalTraining