विभूतिपुर: विभूतिपुर के गंगौली में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
आगामी होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जीविका ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि गंगौली पंचायत के संकुल भवन से लेकर के गंगौली चौक होते हुए लगभग एक किलोमीटर तक लोगों को मतदान को लेकर जागरुक करते हुए अपील किया गया।