गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी के चलते गया जिले के सभी स्कूलों में 5वीं तक 11 बजे और 6-8वीं तक 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी
गया जिला में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए गया डीएम ने सभी स्कूलों के संचालन का समय में अ परिवर्तन किया है।डीएम शशांक शुभंकर ने मंगलवार की रात 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर निर्देश जारी किया है।जिसमे बताया कि सभी सरकारी,गैर सरकारी स्कूल,प्री स्कूल में कक्षा 5वीं तक सुबह 11 बजे के बाद और कक्षा 6 से 8वीं तक दोपहर 12 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है।