कठूमर: चांदपुर गांव में नशीला पेय पिलाकर महिला से लूट, पीड़िता ने पुलिस को सौंपी CCTV फुटेज
Kathumar, Alwar | Apr 12, 2026 कठूमर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में यशोदा बाई के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पति के साथ जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे।