चाईबासा: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चाईबासा के विभिन्न पूजा पंडालों का वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में उपायुक्त सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सोमवार को 12 बजे शहर के विभिन्न पूजा पंडालो का निरिक्षण किया.