झांसी: झांसी कोतवाली के सामने युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर बैठा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2026 झांसी में कोतवाली के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक बीच सड़क पर बैठ गया और काफी समझाने के बावजूद वहां से उठने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस और परिवार के लोग युवक को समझाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार कोतवाली पुलिस ने युवक को सड़क से उठाया। इस दौरान राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।