मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिले के युवाओं को मतदाता बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार के निर्देशानुसार, आगामी 9 एवं 10 जनवरी को सभी महाविद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।