कोईलवर: कोईलवर नट टोली से 8 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जब्त कारोबारी गिरफ्तार गया जेल
कोईलवर नगर पंचायत में कोईलवर नट टोली से गुप्त सूचना के आधार पर कोईलवर थाना पुलिस ने 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। साथ ही शराब कारोबारी कोईलवर नगर पंचायत के नट टोली निवासी सुशील नट को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी को थाने लाकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है। उक्त जानकारी कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने दी ।