डौण्डीलोहारा: करीब 1800 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला युवक, तिरंगा और खाटूश्याम ध्वज के साथ दे रहा राष्ट्रहित और सनातन का संदेश
सनातन एकता, विश्व शांति और लोक कल्याण के उद्देश्य को लेकर विजयनगर (आंध्रप्रदेश) के रहने वाले 24 वर्षीय हर्ष सोनी 1800 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला हैं.एक ओर जहां इस प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है, वहीं हर्ष खाटूश्याम धाम की पूजा करने के लिए पैदल यात्रा पर निकल चुका हैं।