कासगंज: कासगंज शहर में धूमधाम से निकाली गई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती, सांसद देवेश शाक्य और जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा रहे मौजूद
कासगंज शहर के सहावर गेट से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती निकाली गई। जयंती का शुभारम्भ भीमनगर से हुआ। वहीं इस जयंती शोभायात्रा में सपा सांसद देवेश शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा मौजूद रहे। वहीं जयंती शोभायात्रा में बड़ी संख्या में आकर्षक झांकिया मौजूद रही। जयंती की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही