काराकाट: काराकाट में 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जयश्री और नान्हों गांव में पुलिस ने की छापेमारी
काराकाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाते हुए जयश्री और नान्हों गांव में छापेमारी कर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें जयश्री गांव से नौ तथा नान्हों गांव से एक वारंटी शामिल है। सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।