कांके: पतरातू में पत्रकार के साथ मारपीट, पत्रकार घायल
Kanke, Ranchi | May 5, 2026 पतरातू में पत्रकार के साथ सोमवार देर रात करीब दस बजे मारपीट का मामला आया है। मारपीट की घटना में पत्रकार घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार जब किसी काम से जा रहे थे तब कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका माइक भी तोड़ दिया गया।