दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र के दलनगला गांव के पास गंगे डूबे व्यक्ति का शव तीसरे दिन पथरा मई के पास मिला
मंगलवार को शाम को उसहैत थाना क्षेत्र के दलनगला गांव में गंगा नदी में डूबे 25 वर्षीय युवक रामू का शव मंगलवार को बरामद हो गया। उसका शव घटना स्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर पथरामई गांव के पास तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।