तारानगर: तारानगर में ई-मित्र संचालक पर सरपंच द्वारा जानलेवा हमला करवाने का आरोप, अज्ञात 3 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
थाना तारानगर क्षेत्र में ई-मित्र संचालक सीताराम पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा कथित जानलेवा हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है।घायल को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ढाणी छत्तु सिंह निवासी गोपालराम पुत्र हुणताराम ने तारानगर में मामला दर्ज करवायाहै।