पानीपत: नौल्था हाईवे पर बाइक और पिकअप की टक्कर में पिता-पुत्र घायल
पानीपत। जिले के उपमंडल इसराना के गांव नौल्था के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। शाम करीब 5:30 बजे सन्नी एक्सपोर्ट के सामने जीटी रोड पर एक बाइक ने आगे चल रहे पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव मनाना निवासी सलीम और उनके बेटे आसिफ घायल हो गए।