बिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे शनिवार की शाम शहर के महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह मे रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विधालय की बच्चियो ने देशभक्ति तथा लोक संस्कृति से जुड़े आकर्षक व मनोरम प्रस्तुतियाॅ दीं। ग्रामीण परिधान मे मंच पर मौजूद बच्चियों ने समूह गीत एवं समूह नृत्य के माध्यम से बिहार व अपनी लोक संस्कृति की अद्भुत झाॅकी पेश कर खूब वाहावाही बटोरी। अंतिम प्रस्तुति जिले के नामचीन गायक कुमार बादल की रही। जिन्होंने अपने सधे हुए स्वर लहरियो मे एक से बढ़कर एक गज़लें पेश कर प्रेक्षागृह मे मौजूद दर्शक- श्रोताओं को संगीत रस से सराबोर कर दिया। उनके साथ तबले पर अनुराग मिश्रा ने बेहद सधी हुई संगत की।
आज के सांस्कृतिक समारोह को खूबसूरत बनाने मे संगीत शिक्षक रत्ना प्रिया, माला कुमारी, कुंदन वत्स तथा विकास कुमार की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।
समारोह के अंत मे जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त डाॅ. प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री निधि कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी तथा वरीय संस्कृतिकर्मी श्री संजय पाण्डेय द्वारा सांस्कृतिक समारोह मे भाग लेने वाले सभी कलाकारो को सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर बेहतर सेवा देने के उपलक्ष्य मे जिलाधिकारी द्वारा सरकारी विधालय के 10 शिक्षको को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
18 views | East Champaran, Bihar | Jul 25, 2026