🚨 भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 45 लोग घायल
कुल्लू में भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस की ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। रक्षाबंधन के मौके पर सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 45 लोग घायल हुए हैं।
हादसे के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने बताया कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद हादसे की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल लाए गए सभी 45 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। राहत की बात है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
📍 कुल्लू | हिमाचल प्रदेश
#Kullu #HRTC #BusAccident
Kullu, Kullu | Aug 28, 2026