घाटोल: खमेरा में पंचाल समाज की बैठक आयोजित, खमेरा चौखरा समाज सुधार नियमावली का विमोचन हुआ
पंचाल समाज चोखरा खमेरा द्वारा समाज सुधार में आगे बढ़ते हुए समाज के प्रत्येक परिवार को एक सूत्र में बांधते हुए नियमावली तैयार की गई। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार नियमावली का विमोचन सोमवार चौखरा अध्यक्ष कचरूलाल की अध्यक्षता में एवं समाज के पुर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ठ अतिथि पूर्व तहसीलदार गणेशलाल पंचाल रहे।