मंडला: बाघों की मौत से चिंतित वन्य जीव प्रेमी कल से देंगे धरना, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चर्चा, कोतवाली में दी सूचना
Mandla, Mandla | May 4, 2026 बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत ने वन्य जीव प्रेमियों और आम लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी को लेकर सोमवार को चार बजे मीडिया कर्मियों और वन्य जीव प्रेमियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक कर स्थिति पर गंभीर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि सोमवार को 4 वर्षीय (डीडी) मादा बाघिन की मौत हुई है